फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राखी बंधवाने मुंबई से घर आया था, इस कारण से चाकू गोदकर मार डाला; एसिड से जला भी दिया

Thu, 31 Aug 2023 03:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

युवक की निर्ममता से हत्या की गई थी। किसी ने पहले उसे चाकू गोदकर मारा फिर पहचान छिपाने के लिए एसिड से शरीर को जलाने की कोशिश की। लोगों शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध की भी बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
युवक की लाश का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर के शिवाजीनगर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को स्थान लोगों को उसकी लाश करेह नदी किनारे मिली तो दंग रह गए। युवक की निर्ममता से हत्या की गई थी। किसी ने पहले उसे चाकू गोदकर मारा फिर पहचान छिपाने के लिए एसिड से शरीर को जलाने की कोशिश की। हत्या की खबर सुनकर इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप
इधर, मृत युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि अपनी बहन से राखी वह मुंबई से घर आया था। पांच दिन पहले उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। इसी बाद उसका पता नहीं चला। आशंका है कि दोस्त ने उसकी हत्या कर दी। रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि अबतक की जांच में घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। मृतक युवक का अपने ही रिश्तेदार के एक परिवार में शादीशुदा एक महिला से अवैध संबंध था। परिवार के लोगों ने दोनों को देख लिया था। इस मामले में रामबाबू समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है। पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृत युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के करियन गांव के शिवनगर मोहल्ला के रामसगुन सिंह का पुत्र देवचंद्र कुमार (19) के रूप में हुई।

27 अगस्त दोस्त अपने घर बुलाकर ले गया था
मृतक युवक के दादा शत्रुधन मंडल ने बताया कि उनका पोदा देवचंद्र मुंबई में रहता है। रक्षा बंधन के मौके पर 23 अगस्त को ही घर लौटा था। 27 अगस्त रविवार को देवचंद्र का मित्र रामबाबू सुबह करीब 10 बजे बाइक से आया था। वह उसे अपने घर बुलाकर ले गया। इसके बाद से उनका पोता लापता हो गया। घटना को लेकर उन्होंने रोसड़ा थाने को सूचना दी। हालांकि पुलिस सक्रिय नहीं हुई। बाद में मामले की जानकारी एसपी को दी गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आयी। इस दौरान उसका दोस्त भी नहीं मिला। देवचंद्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा था। पांच दिन बाद देवचंद्र की लाश मिली तो दंग रह गए।पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें