गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंगहा पंचायत के पंडितपुरा और अहिरौली गांव के कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान पंडितपुरा गांव के सालिक साह के रूप में की गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार को नगर पंचायत हथुआ के टैक्सी स्टैंड के समीप सड़क पर शव को रखकर बवाल करने लगे। गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी की। इसके बाद दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और मृतक के आश्रितों को मुआवजा की मांग करने लगे।
चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, हथुआ बीडीओ सुमित कुमार , हथुआ थानाध्यक्ष विकाश कुमार, मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, अपर थानेदार नेहा कुमारी, संबंधित पंचायत के मुखिया पती अजय मिश्र ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव के साथ घर वापस भेज दिया गया। परिजनों द्वारा मीरगंज थाने में पांच लोगों के खिलाफ लिखत आवेदन दिया गया। आवेदन पत्र मिलते ही पुलिस ने चार नामज़द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
शव के साथ परिजनों को घर वापस भेजा गया
विदित हो कि एक माह पूर्व दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में पंडितपुरा गांव के सालिक साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इन्हें इलाज के लिए गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी इलाज के दौरान शनिवार को ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम करा कर प्रशासन ने शव परिजनो को सौंप दिया गया था। इसी बीच रविवार की सुबह परिजनों एवं ग्रामीण ने मिलकर शव को रास्ते पर रखकर आगजनी एवं प्रदर्शन करने लगे। इससे बाद में पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की मदद से समझा बुझाकर शव के साथ परिजनों को घर वापस भेजा गया।