फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कुल्लू मनाली से छुट्टी मनाकर लौटते ही हुआ बड़ा हादसा, सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 30 Dec 2024 08:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Accident News : एक युवक अपने दोस्तों के साथ शिमला के कुल्लू मनाली से छुट्टी मनाकर वापस लौट रहे थे। दिल्ली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार उसके अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।    
विज्ञापन
मृतक हरेश कुमार सिंह का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू मनाली से मौज मस्ती करने के बाद दिल्ली वापस लौटने के दौरान छपरा के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना में उसके साथ उसका दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगोइयां गांव निवासी संतोष सिंह और शिक्षिका बेबी देवी के इकलौते पुत्र हरेश कुमार सिंह (20) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


कुल्लू मनाली से वापस लौटने के बाद दिल्ली में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हरेश कुमार सिंह की मौत कुल्लू मनाली से वापस दिल्ली पहुंचने के बाद रूम जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में हो गई। इस घटना में उसके दो अन्य दो दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक का पोस्ट मार्टम कराने के बाद सोमवार की देर शाम को शव लाया गया, जहां मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया। वहीं दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दुखद घटना के बाद से मां बेबी देवी, पिता संतोष सिंह, दादा योगेंद्र सिंह और छोटी बहन सहित मृतक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

दिल्ली में करता था प्राइवेट जॉब 
मृतक हरेश कुमार सिंह के पिता संतोष सिंह ने बताया कि मृतक हरेश कुमार सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। दो दिन पहले वह कुछ दोस्तों के साथ कार से कुल्लू- मनाली घूमने गया था। रविवार को छुटियां मानकर वापस लौटने के दौरान किराए के मकान में पहुंचने के पहले दिल्ली में ही उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।  जिससे हरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की मां बेबी देवी मांझी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बगोइयां में प्रधानाध्यापिका के पद पर पदस्थापित हैं, जबकि पिता संतोष सिंह सीवान में एक बाइक एजेंसी में निजी तौर पर काम करते हैं। मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी एक छोटी बहन दिल्ली में ही रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें