फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पिता के साथ था अवैध संबंध, जेल से निकलते ही बेटे ने महिला की आंख में मारी गोली

Thu, 27 Feb 2025 09:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Love Affair : जेल से निकलते ही युवक महिला के घर पहुंचा और उसकी आंख में गोली मार दी। आरोपी ने कहा कि महिला मेरे पिता के साथ गलत कर रही थी, इसलिए उसे गोली मारी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में एक युवक ने महिला की आंख में गोली मार दी। घटना तारापुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है। मृतका की पहचान पटुकी यादव की पत्नी बेबी देवी (42) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


महिला की आंख में मारी गोली 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी अभिनंदन  कुमार एक सप्ताह पूर्व ही जेल से छूट कर आया था। जेल से निकलते ही उसने घर में घुसकर पटुकी यादव की पत्नी बेबी देवी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन भी वहां दौड़कर पहुंचे, तब तक आरोपी अभिनन्दन कुमार वहां से फरार हो गया।  आननफानन में परिजन गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हुई महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले गये। चिकित्सक ने महिला का प्राथमिक इलाज किया और फिर उसकी गंभीर स्थिति को देखते उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इधर घटना की जानकारी पर  तारापुर पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से संपर्क स्थापित कर घटना की जानकारी एकत्र की।साथ ही गोली चलाने वाले आरोपी  की  गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


आरोपी के पिता से महिला का था नाजायज संबंध 
घटना के संबंध में तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर ने बताया कि नवटोलिया गांव में पप्पू यादव के पुत्र अभिनंदन यादव ने रूबी देवी को दांये आंख में गोली मारकर घायल कर दिया ।महिला को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। उन्होंने  बताया कि आरोपी के पिता पप्पू यादव का घायल महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसको लेकर  दोनों परिवारों के बीच विवाद होते रहता था। डीएसपी सिंधु शेखर ने बताया कि आरोपी अभिनंदन कुमार एक सप्ताह पूर्व ही जेल से छूट कर आया था। उसके बाद उसने महिला के घर में जाकर उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें