फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा में दिनदहाड़े युवक की हत्या, खेत देखने गया था, अपराधियों ने मारी पांच गोली

Wed, 25 Dec 2024 05:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: पुरैनी थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अपराधियों ने युवक की गोली मार हत्या कर दी। जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान पुरैनी थाना क्षेत्र के मकदमपुर पंचायत के छब्बूबासा वार्ड नौ निवासी मंदेश्वरी यादव के बेटे विकास यादव (35) के रूप में हुई। मृतक के भाई शंभू यादव ने बताया कि विकास यादव बुधवार की सुबह सात बजे घर करीब एक किलोमीटर दूर गेहूं खेत देखने के लिए गया था। इसी दौरान अपराधियों ने उसको गोली मार दी। 

विज्ञापन


अपराधियों ने खदेड़ कर मारी गोली
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायल विकास को बाइक पर बैठा कर पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुरैनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बड़े भाई शंभू यादव ने बताया कि गांव के ही विजय यादव से सात कट्टा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह विकास अपने खेत में लगी गेहूं की फसल को देखने गया था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे खदेड़ कर गोली मार दी। विकास को पांच गोली मारी गई है। 

सात कट्ठा जमीन के लिए उतारा मौत के घाट
बताया कि लगभग दो साल पूर्व विकास यादव मकदमपुर के उदय यादव से सात कट्ठा जमीन खरीदा था। उस जमीन को पहले से विजय यादव बटाईदार के रूप में जोत रहे थे। जमीन खरीदने के बाद भी विकास यादव को विजय यादव जमीन नहीं दे रहा था। जिसके कारण छह महीना पूर्व विवाद भी हुआ था। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग कई दिनों से विकास पर नजर रख रहे थे। बुधवार की सुबह जब विकास खेत देखने गया तो बदमाशों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। पुरैनी थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें