फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अचानक डिस्क ब्रेक लगाने के कारण एनएच पर पलटी बाइक, युवक की मौत; दो माह पहले ही हुई थी शादी

Sun, 18 May 2025 08:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: दोनों युवक अपने गांव लौट रहे थे। एनएच 28 पर सामने से एक कार ने चकमा दे दिया। बाइक सवार ने बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में NH 28 पर हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर हैं।  घटना शनिवार की देर शाम बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि एनएच 28 पर शनिवार की शाम बाइक तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक ने डिस्क ब्रेक लगा दिया। इस कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद फौरन ग्रामीण वहां पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, इनमें से एक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


दो माह पहले हुई थी शादी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृत युवक की पहचान दादुपुर पंचायत के झमटिया भगवानपुर गांव निवासी गोरख यादव का पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के खीरन राय का पुत्र भोलू कुमार के रूप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि नंदन कुमार भाई में अकेले था। दो माह पूर्व मृतक की शादी हुई थी। इस घटना के बाद उसकी पत्नी बेसुध है। 
यह भी पढ़ें: ऑन ड्यूटी हवलदार चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घर जा रहे थे दोनों

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त दोनों युवक बाइक पर सवार होकर दलसिंहसराय से बछवाड़ा की तरफ अपने घर जा रहे थे। चिरंजीवीपुर गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने चकमा दे दिया।  युवक ने बाइक की अचानक ब्रेक लगाया। डिस्क ब्रेक लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी और दोनों एनएच 28 सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायल को एनएचएआई के एम्बुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। जहां बेगूसराय में इलाज के दौरान नंदन कुमार की मौत हो गयी। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें