फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: युवक की बेरहमी से हत्या कर खेत में फेंका शव, प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 25 Mar 2025 01:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी में हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म थे और एक आंख निकाली गई थी। गांव वालों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का मानना है कि हत्या आपसी दुश्मनी के कारण हुई है।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना कुशवाहा चौक के पास एक खेत की है, जहां से युवक का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म थे और उसकी एक आंख भी निकाल ली गई थी।

विज्ञापन


घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव के कुछ लोग सुबह खेत की ओर गए और वहां युवक का शव देखा। देखते ही देखते यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही हरलाखी थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक की पहचान फुलहर गांव के 40 वर्षीय धर्मवीर मुखिया के रूप में हुई, जिनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। घटनास्थल को देखने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को खेत में घसीटा गया था। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, पत्नी सुनीता देवी और उनके बच्चे दहाड़ें मारकर रो रहे हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी दुश्मनी का लग रहा है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस तैनात है और जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें