मुजफ्फरपुर में एक महिला का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए थे। घटना सदर थाना क्षेत्र के पताही गांव की है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। मृतका की पहचान बेलसर निवासी जूही कुमारी (28) के रूप में की गई है।
दहेज के लिए करते थे ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित
घटना के संबंध में मृतका जूही कुमारी के बड़े भाई कल्याण ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी वर्ष 2020 में बैंककर्मी चंदन कुमार से बड़ी धूमधाम से की थी। शादी के छह महीनों के बाद से ही ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करने लगे। उनका कहना है कि प्रताड़ित करने वालों में पति के साथ-साथ बहन के ससुर और सास भी थे। आप अपनी बहन को यहां से लेकर चले जाओ, इसको कुछ भी काम करना नहीं आता है। उसको मानसिक बीमारी है, जिसके बाद हमलोग ने इलाज कराया और वह ठीक हो गई। लेकिन इसके बाद भी वह लोग दहेज की मांग कर बहन को प्रताड़ित करने लगे। इस बात की जानकारी कई बार बहन ने हम लोग को दिया। कई बार समझाने के बाद भी वह लोग मेरी बहन को नहीं देखना चाहते थे और अंत में उसकी हत्या कर दी। मृतका के भाई कल्याण ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनलोगों ने हमसे 28 लाख रुपए दहेज में दिए थे लेकिन 35 लाख रुपए की मांग कर टॉर्चर कर रहे थे।
जांच में जुटी पुलिस
घटना को लेकर एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि एक महिला का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। मृतका के गर्दन पर जख्म के गहरे निशाना पाए गए हैं। प्रथम दृश्य मामला हत्या का प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मायके वालों का बयान लिया जा रहा है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।