Patna News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया है। यूडी केस दर्ज कर मामले में की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पटना सचिवालय के एक कर्मचारी की बहू ने सुसाइड कर लिया। गर्दनीबाग थाना अंतर्गत सचिवालय क्वार्टर A7 के फ्लैट संख्या 212 के कमरे में फंदे से उसकी लाश बरामद हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। ससुरालवालों से पूछताछ चल रही है। मृत महिला की पहचान सीतामढ़ी निवासी अंजलि कुमारी (24) के रूप में हुई है। पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले में की जांच कर रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि आठ महीना पहले अंजलि की शादी सचिवालय कर्मी के बेटे चंदन कुमार से हुई थी। आज अचानक उसकी आत्महत्या की खबर सुनकर हमलोग दंग रह गए।
इधर, मृतका के परिजन ने बताया कि शादी के कुछ दिन सब ठीक था लेकिन कुछ महीने से पति और पत्नी में अक्सर विवाद हो रहा था। अंजलि ने आत्महत्या क्यों की? यह समझ नही आ रहा है। क्योंकि मेरी बेटी कभी भी गलत कदम उठाने के बारे में सोच ही नही सकती है। आशंका है कि मेरी बेटी को इसके लिए उकसाया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और निष्पक्ष जांच करे।