दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर फरार हो गई है। इतना ही नहीं महिला अपने तीनों बच्चों और घर से सारे जेवरात भी साथ ले गई है। लोगों का कहना है कि पति अपनी मां का इलाज कराने गया था। पत्नी बच्चों को लेकर किसी और के साथ चली गई। इधर, महिला के पति ने थाने में आवेदन देकर अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। और, पुलिस से पत्नी और बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है।
रामेश्वर ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी
पति ने बताया कि जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने रामेश्वर भगत से संपर्क किया और पत्नी व बच्चों को लौटाने की मांग की, लेकिन इस पर रामेश्वर ने उन्हें गाली गलौज करते हुए धमकी दी। इसके बाद महिला के पति ने थक हारकर सिमरी थाना में रामेश्वर भगत के खिलाफ अपनी पत्नी और तीन बच्चों को भगाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है और आरोपी से संपर्क करने की कोशिश करने पर वह लगातार धमकी दे रहा है।