Bihar News : क्या पहली पत्नी के रहते जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने दूसरी शादी रचाई? क्या कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें कोई छूट मिली थी? जानें, ऐसे हर सवाल का जवाब...
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने सोमवार रात बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित मंदिर में अपने से काफी कम उम्र की लड़की से शादी रचा ली। दुल्हन खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के सीताराम सिंह की पुत्री रवीना कुमारी (31) बताई गई है। चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह रवीना को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं, क्योंकि पिछले वर्ष दोहरे हत्याकांड में नाम आने के बाद विधायक को जेल जाना पड़ा था। हालांकि वह अभी बेल पर हैं। वहीं करीब 2 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी की मौत कैंसर के कारण हो गई थी।
विज्ञापन
बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरी गिरी धाम में रात रचाई है शादी
पूर्व विधायक ने रवीना के साथ बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरी गिरी धाम मंदिर में शादी रचाई है। उनके शादी का प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। विधायक ने मंदिर के प्रमाण पत्र में अपनी उम्र 49 साल बताई है।
विधायक का अश्लील वीडियो भी आया था सामने
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्व विधायक रामबालक सिंह का एक अश्लील वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। वायरल हुए वीडियो के बाद ही विभूतिपुर में दोहरा हत्याकांड हुआ था।पुलिसिया अनुसंधान में हत्या के पीछे के कारण उक्त वायरल वीडियो को बताया गया था।