दरअसल लोक स्वास्थ प्रमंडल मुंगेर द्वारा मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से प्रखंड के अमारी पंचायत के अंदलपुर गांव के वार्ड संख्या एक में दो बड़ी -बड़ी प्लास्टिक की टंकी लगाई गयी। इस टंकी के द्वारा इस इलाके के लोगो के घरो में पानी की सप्लाई की जा रही थी। अचानक पानी की टंकी फट गई जिसके कारण इस घरो में जाने वाली पानी की सप्लाई बंद हो गया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि दो महीना से मोटर खराब था, इसलिए पानी का सप्लाई बंद था। पीएचडी विभाग के द्वारा 10 दिन पहले पानी का मोटर ठीक किया गया था और पानी का सप्लाई शुरू हुआ। रविवार करीब 10 बजे अचानक पानी का टंकी फट गया।
दुबारा किया जा रहा है निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
वही पीएचडी विभाग के अधिकारी अभिरंजन से बताया कि अंदलपुर गांव में मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के तहत दो पांच हजार की पानी की टंकी फट गयी है, जिसके कारण लोगो के घरो में पानी का सप्लाई बंद हो गया है। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के दौरान 5 फरवरी को मुंगेर पहुंचेंगे, जहां वह 450 करोड रुपए की लागत से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। वही मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही पानी का टंकी फट जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। ग्रामीण इधर-उधर से पानी लाने को लेकर विवश हैं।