केंद्रीय जीतन राम मांझी के साथ सीएम नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी, उमेश कुशवाहा व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
जब सीएम नीतीश कुमार भड़क गए थे मांझी पर
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी गलबहियां की यह तस्वीर अब वायरल हो रही है। लोगों ने कहा कि करीब 15 महीना पहले ही सीएम नीतीश कुमार और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक एक-दूसरे पर हमलावर थे। दोनों लगातार एक दूसरे पर हमला बोलते थे। नौ नवंबर 2023 को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आरक्षण बढ़ाए जाने से पहले उसकी समीक्षा किए जाने की बात उठाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की
जमकर फजीहत कर दी थी। उन्होंने यह तक कह दिया था कि उनकी मूर्खता के कारण मांझी मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने अपने निर्णय पर पछतावा जताया था।
मांझी ने भी दिया था सीएम नीतीश कुमार को जवाब
इसके बाद हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने भी
सीएम नीतीश कुमार की बातों का
जवाब दिया। उन्होंने कहा- "नीतीश कुमार ने कोई क्वालिटी देखकर मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। संकट में थे तो मुसहर-भुंइया है, सीधा है...यह सोचकर मुख्यमंत्री बना दिया। सोचा कि जो कहेंगे, करता रहेगा। लेकिन जब मैं काम करने लगा तो इन्हें अपनी कुर्सी पर खतरा नजर आने लगा। कहते तो सीधे हट जाता, लेकिन साजिश कर हटाया।" हालांकि कुछ महीने बाद ही सीएम नीतीश कुमार वापस एनडीए के साथ आ गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मांझी और सीएम नीतीश कुमार रिश्ते भी ठीक हो गए।