फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : हर घर नल की योजना की खुली पोल, प्रगति यात्रा से पहले फट गई पानी की टंकी

Mon, 03 Feb 2025 08:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान 5 फरवरी को मुंगेर पहुंचेंगे। वहां वह 450 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। लेकिन इससे पहले ही अधिकारियों के लापरवाही की पोल खुल गई।  
विज्ञापन
खुली योजना की पोल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा चल रही है। इस यात्रा के दौरान वह सभी जिलों में किये गये विकास का सर्वेक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में तैयारियां भी की जा रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से पहले ही अधिकारियों के द्वारा किये गये कार्यों में हुए अनियमितता का भंडाफोड़ हो गया।  मामला मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड अंतर्गत अमारी पंचायत के अंदलपुर गांव के वार्ड संख्या -1 का जंहा पानी सलाई के लिए लगे दो बड़ी प्लास्टिक की टंकी फट गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  प्रगति यात्रा के दौरान 5 फरवरी को मुंगेर पहुंचेंगे।

विज्ञापन

 

Trending Videos

योजना में लापरवाही - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दरअसल लोक स्वास्थ प्रमंडल मुंगेर द्वारा मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से प्रखंड के अमारी पंचायत के अंदलपुर गांव के वार्ड संख्या एक में दो बड़ी -बड़ी प्लास्टिक की टंकी लगाई गयी। इस टंकी के द्वारा इस इलाके के लोगो के घरो में पानी की सप्लाई की जा रही थी। अचानक पानी की टंकी फट गई जिसके कारण इस घरो में जाने वाली पानी की सप्लाई बंद हो गया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि दो महीना से मोटर खराब था, इसलिए पानी का सप्लाई बंद था। पीएचडी विभाग के द्वारा 10 दिन पहले पानी का मोटर ठीक किया गया था और पानी का सप्लाई शुरू हुआ। रविवार करीब  10 बजे अचानक पानी का टंकी फट गया। 
विज्ञापन

दुबारा किया जा रहा है निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
वही पीएचडी विभाग के अधिकारी अभिरंजन से बताया कि अंदलपुर गांव में  मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के तहत दो पांच हजार की पानी की टंकी फट गयी है, जिसके कारण लोगो के घरो में पानी का सप्लाई बंद हो गया है। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के दौरान 5 फरवरी को मुंगेर पहुंचेंगे, जहां वह 450 करोड रुपए की लागत से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। वही मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही पानी का टंकी फट जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। ग्रामीण इधर-उधर से पानी लाने को लेकर विवश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें