Bihar : दो महीना पहले शादी हुई थी। शाम में वार्ड सदस्य अपने घर लौट रहे थे। तभी अपराधी ने पीछे से आकर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वार्ड सदस्य जमीन पर गिर पड़े। इस घटना में वार्ड सदस्य की मौत हो गई।
मुंगेर में अपराधियों ने वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जमालपुर प्रखंड के ईटहरी पंचायत की है। मृतक की पहचान वार्ड 17 निवासी राजीव रंजन के पुत्र सह वार्ड सदस्य सर्वजीत कुमार उर्फ प्रेमजीत कुमार (32) के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मंगलवार की देर शाम 6 बजे काली स्थान विजय नगर के पास एक अज्ञात युवक ने पीछे से गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल प्रेमजीत को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक काली स्थान विजय नगर के पास वार्ड में होने वाले पानी की सप्लाई को देखने के लिए गए थे। तभी पीछे से घात लगाए एक अज्ञात युवक ने उसके सर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया, जिसके बाद परिजन उन्हें आननफानन में मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
मृतक वार्ड सदस्य की शादी दो माह पूर्व भागलपुर जिला के घोघा गांव की रहने वाली विनिता कुमारी से हुई थी। मृतक तीन भाई में बड़ा था। वही परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद, मुफसिल थानाध्यक्ष, बरियारपुर थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है। वही कई पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं।