फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दीया जलाने के लेकर हुआ खूनी संघर्ष, अब तक परिवार के दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

Mon, 04 Nov 2024 08:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: भोरे थानाध्यक्ष दीपिका रंजन ने बताया कि विवाद के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। अब तक दो लोगों की मौत हुई है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव में दीपावली की रात विवादित जमीन पर दीप जलाने को लेकर हुए हिंसक संघर्ष में घायल एक और युवक की मौत हो गयी।रविवार की रात गोरखपुर से लखनऊ जाने के क्रम में युवक ने रस्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना में अब तक एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने अभी तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


नौ साल पहले नकुल गाेंड ने खरीदी थी जमीन 
जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव निवासी नकुल गोंड ने खोरही में नौ साल पहले 13 धुर जमीन खरीदी थी। इसी जमीन का विवाद खोरही गांव के रामप्रवेश प्रजापति के साथ चल रहा था। इस जमीन पर दीपावली की रात नकुल गोंड की पत्नी केवाला देवी पूर्व की दीपावली की भांति इस दीपावली पर भी अपने घर की एक बच्ची के साथ जमीन पर दीप जलाने गयी थी। जहां रामप्रवेश प्रजापति और उनके परिवार के लोगों ने केवाला देवी और छोटी बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी।

नवल गोंड की रास्ते में ही मौत हो गयी थी
इसकी जानकारी बच्ची ने फोन कर अपने परिवार के लोगों को दी। जहां नकुल के पुत्र नवल गोंड, शिवम कुमार और नकुल गोंड भी पहुंच गये। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें बुरी तरह से जख्मी नकुल गोंड, उनके पुत्र नवल गोंड, पत्नी केवाला देवी और 13 वर्षीय शिवम कुमार के अलावा दूसरे पक्ष से पाखोपाली गांव के छोटू प्रजापति, रामप्रवेश प्रजापति और पूजा कुमारी घायल हो गये। सभी को भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया। इसमें से नकुल गोंड, नवल गोंड, राज किशोर प्रसाद, पूजा कुमारी और मृतक नवल गोंड की पत्नी श्रीजावली देवी को गंभीर स्थिति में गोपालगंज से गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। इसमें से नवल गोंड की रास्ते में ही मौत हो गयी थी।
विज्ञापन


छह लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इसी बीच रविवार को गोरखपुर में भर्ती राज किशोर प्रसाद की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। खलीलाबाद के पास पहुंचने के क्रम में ही राज किशोर उर्फ राजू की मौत रस्ते में ही हो गयी। घटना की जानकारी जैसे ही पाखोपाली गांव में पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना में जख्मी तीन और लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में भोरे थानाध्यक्ष दीपिका रंजन ने बताया कि घटना में दूसरे जख्मी राजकिशोर प्रसाद की भी मौत हो गयी है। अभी तक इसमें छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें