फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मथुरापुर में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, गोलीबारी में दो घायल, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पर आरोप

Thu, 03 Jul 2025 01:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

जमीन के सीमांकन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने गोली चलाने वालों की पहचान कर ली है। इनमें एक आरोपी खजरैठा पंचायत का पूर्व मुखिया प्रतिनिधि और दूसरा उसका भाई बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मथुरापुर में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के परबत्ता प्रखंड के अंतर्गत भरतखंड थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में शुक्रवार को जमीन के सीमांकन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हिंसक झड़प में मथुरापुर निवासी मृत्युंजय चौधरी के पुत्र मिठू कुमार को पैर में गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के नीलेन्दू कुमार भी झड़प में घायल हुए हैं, जिन्हें परिजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय भेजा है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर भरतखंड थाना अध्यक्ष रौशन प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल मिठू कुमार को परबत्ता अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर किया गया है। 

ये भी पढ़ें: Bihar News : पुलिस अभिरक्षा में कैदी की हुई मौत, चोरी के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रौशन प्रसाद ने बताया कि गोली चलाने वालों की पहचान कर ली गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि फायरिंग में शामिल एक आरोपी खजरैठा पंचायत का पूर्व मुखिया प्रतिनिधि है, जबकि दूसरा उसका भाई है। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन की सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा था, जो आज हिंसक रूप ले बैठा।
विज्ञापन


फिलहाल गांव में पुलिस की तैनाती कर शांति व्यवस्था कायम की गई है। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें