फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना जंक्शन पर घूम रहा है बच्चा चोरी करने वाला गिरोह, 2 लाख 70 हजार में बेचा था, पुलिस ने दबोचा

Thu, 03 Jul 2025 11:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अगर आप भीड़ वाली जगहों पर, जैसे- जंक्शन या प्लेटफॉर्म पर हैं तो वैसे जगहों पर अपने बच्चे पर बहुत ख्याल रखें। क्यों कि पटना के प्लेटफॉर्म से एक बच्चा गायब हो गया। जब रेल पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला, तब पता चला कि मासूम बच्चे की चोरी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म से बच्चे की चोरी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर पखड़ी निवासी जितेन्द्र कुमार की पत्नी राधा देवी अपने बेटे सोनू कुमार (02 वर्ष 6 माह) के साथ पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-10 के टिकट काउंटर के पास बैठ कर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही थी। उन्हें सीतामढ़ी जाना था। वहीं पास में लगभग 40-42 वर्ष का एक शख्स बैठा था। कुछ ही देर में वह शख्स और पास आ गया और महिला के बच्चे को लार-प्यार करने लगा। इस दौरान उसने कुछ खाने वाला सामान लाकर बच्चे को खिलाने लगा। काफी देर तक यूं ही चलता रहा। अब बच्चा उस शख्स के साथ काफी घुल-मिल गया। इस बीच जब राधा अपने पति से बात करने के लिए एक व्यक्ति से मोबाइल मॉगने लगी, इसी दौरान समय का फायदा उठाकर वह शख्स मासूम बच्चे को लेकर फरार हो गया। महिला जब फोन कर के वापस अपने बच्चे के पास आई तो वहां से बच्चा और वह शख्स दोनों लापता थे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पुलिस अभिरक्षा में कैदी की हुई मौत, चोरी के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बच्चे को न पाकर राधा जोर-जोर से रोने लगी। उसे देखकर आसपास के यात्री वहां जमा हो गये। पूछने पर गीता ने साड़ी बात अन्य लोगों को बताने लगी।  
महिला ने बच्चे की इधर-उधर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका बच्चा उसे कहीं नहीं मिला। तब अन्य यात्रियों ने मदद करते हुए गीता को रेलवे थाना में इस बात की जानकारी दी। पटना के प्लेटफॉर्म से बच्चे की चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और रेल थाना में कांड सं0-495/25 के तहत मामला दर्ज किया। जंक्शन और जंक्शन के बाहर लगे सीसीटीवी को खंगाला गया। सीसीटीवी की जांच पड़ताल के दौरान आरोपी की पहचान हुई और पुलिस ने सीतामढ़ी के खैरवा गॉव से बच्चा को सकुशल बरामद कर लिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : नीतीश पर निशाना साध तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र जारी किया, कहा- चुनाव जीते तो करेंगे 20 काम
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल पुलिस खैरवा गाँव सीतामढ़ी पहुँचने पर एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान दुखा साह के पुत्र दीनानाथ साह के रूप में करवाई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उक्त बच्चा को पटना जं० से उसी ने चोरी की है। उसने यह भी बताया कि उसी ने गांव के रहने वाले टिंकु उर्फ वृजानंद के हाथों उसने 2 लाख 70 हजार में बेच दी। इस घटना में उक्त दोनो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अब पटना रेल पुलिस दोनों आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें