फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : खगड़िया में पुलिस टीम पर हमला, एक महिला सिपाही जख्मी; बकरा की मौत पर ग्रामीणों ने किया बवाल

Wed, 07 Aug 2024 07:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

चौथम थानेदार सत्यवर्त कुमार बताया कि बुधवार को डाइल 112 टीम को सूचना मिली थी कि नौरंगा गांव में सड़क को जाम किया गया है। पुलिस समझाने गई थी लेकिन बवाल कर रहे लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया में डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया इस घटना में एक महिला सिपाही मामूली रूप से घायल हुई है जबकि पुलिस पर हमले के मामले में 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। घटना बुधवर दोपहर की है। इधर, गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस टीम लगातार गांव में कैंप कर रही है। 

विज्ञापन


मामले संबंध में चौथम थानाध्यक्ष सत्यवर्त कुमार बताया कि बुधवार को डायल 112 टीम को सूचना मिली थी कि नौरंगा गांव में सड़क को जाम किया गया है। इसी ममले में 112 की टीम वहां गई थी। जहां जाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें एक महिला सिपाही घायल हुई है। इसके हाथ में चोट लगी है। 

बकरा मरने पर सड़क किया जाम
गौरतलब है कि चौथम से नौरंगा सड़क पर बुधवार एक अज्ञात वाहन के ठोकर से बकड़ की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जहां डायल 112 टीम पहुंच कर लोगों को समझा रही थी। इसी दौरान लोगों ने पुलिस पर डंडा चलाना शुरू कर दिया। चौथम थाना अध्यक्ष ने बताया की जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना में शामिल अन्य अज्ञात लोगों की पहचान कर करवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें