फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: निगरानी ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को किया गिरफ्तार, लोन की किस्त पास करने के एवज में कर रहे थे मांग

Thu, 03 Jul 2025 06:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar : निगरानी की टीम ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 
टीम का कहना है कि लोन की किस्त पास करने के एवज में आरोपी जिला मत्स्य पदाधिकारी 40 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन
निगरानी की गिरफ्त में आरोपी जिला मत्स्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस की टीम ने सहरसा मे जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार को उनके कार्यालय से 40 हजार रूपये घुस लेते गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी विजिलेंस के डीएसपी सदानंद कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहरसा के बनगांव निवासी लाभार्थी टुन्ना मिश्रा से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मिलने वाली राशि के अनुरूप 40 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी। जिस रुपए को आज उनके कार्यालय में दिया गया। उसके बाद निगरानी की टीम ने जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इधर छापेमारी की खबर मिलते ही विभाग में हड़कप मच गया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पटना जंक्शन पर घूम रहा है बच्चा चोरी करने वाला गिरोह, 2 लाख 70 हजार में बेचा था, पुलिस ने दबोचा

इस संबंध में शिकायतकर्ता टुन्ना मिश्रा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए वर्ष 2022 मे 10 लाख रूपये लोन के अप्लाई किये थे। कई बार विभागीय चक्कर काटने के बाद भी स्वीकृति नहीं मिल रही थी। अंत मे इसकी स्वीकृति वर्ष 2024 के अंतिम महीने में मिली। टुन्ना मिश्रा ने बताया कि जिंदा मछली बिक्री करने के लिए एक छतदार मकान की आवश्यकता होती है और वर्क आदेश मिलने के बाद उस मकान के निर्माण का लिंटर का काम पूरा हो चुका था। इसके लिए पहले किस्त मे 2 लाख रूपये योजना राशि के मिलने थे। उस राशि के एवज में 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाने लगी। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पुलिस अभिरक्षा में कैदी की हुई मौत, चोरी के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार द्वारा कहा गया कि चालीस हजार रिश्वत जमा करने के बाद ही उन्हें योजना के दो लाख मिल पायेंगे। इसके बाद उसने शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में किया। इसके बाद निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि सहरसा के जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार की शिकायत मिल रही थी। शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच की गई, जिसमें मामला सत्य पाया गया। अब इन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन

 

                                                                

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें