फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Kumbh : प्रयागराज कुंभ मेला के भगदड़ में लापता छात्रा को पुलिस ने ढूंढा, अब दे सकेगी इंटर की परीक्षा

Mon, 03 Feb 2025 07:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : छात्रा कुंभ मेले में हुई भगदड़ में परिजनों से अलग हो गई थी। परिजनों ने कई दिनों तक प्रयागराज में रहकर उसकी तलाश की और सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अब पुलिस ने सूचना दी है। 
विज्ञापन
लापता छात्रा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में मारे जाने के कयासों के बीच पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद की एक लापता छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। छात्रा 29 जनवरी को महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ के बाद से लापता थी। परिजन उसे ढूंढने में परेशान थे, लेकिन उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। लापता रिशु इंटर की छात्रा है और 4 फरवरी से उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने सोमवार को बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ गांव निवासी अखिलेश सिंह की पुत्री इंटर की छात्रा रिशु कुमारी सपरिवार महाकुंभ मेले में स्नान करने  प्रयागराज गई थी। इसी दौरान 29 जनवरी को वहां हुई भगदड़ के बाद से वह गुम थी। परिजन उसे ढूंढने में परेशान थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। चूंकि रिशु इंटर की छात्रा है और 4 फरवरी से उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी। इस कारण परिजन बेहद परेशान थे। परिजन बार-बार पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे थे।  परिजनों ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि रिशु को 5 दिन बाद राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया। अब वह अपना इंटर का एग्जाम दे सकेगी।

परिजनों ने बताया कि जीआरपी के माध्यम से रिशु की सकुशल बरामदगी की सूचना मिलते ही परिजन उसे लाने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना हो गए है। रिशु की सकुशल बरामदगी से उसके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रिशु के मिलने से उसकी तीन बहने और एक भाई बेहद खुश हैं। गौरतलब है कि रिशु कुंभ मेले में हुई भगदड़ में परिजनों से अलग हो गई थी। परिजनों ने कई दिनों तक प्रयागराज में रहकर उसकी तलाश की और सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच नाउम्मीदी के बीच रिशु के सकुशल मिलने की सुखद खबर कुंभ मेले में बिछुड़ने के बाद भी मिलने की बात को एक बार फिर चरितार्थ कर दिया है। कहा जाता है कि कुंभ में बिछड़े आखिरकार मिल ही जाया करते है और रिशु भी मिल ही गई। इसे कुंभ के बिछुड़े के मिलने का एक बड़ा उदाहरण भी माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें