फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सदर अस्पताल गेट पर बाइक से युवती को छोड़कर भागा युवक, इलाज के दौरान मौत; कौन थी वह?

Mon, 12 May 2025 08:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar : अस्पताल गेट पर बेहोशी की हालत में लड़की को देखकर हर कोई हैरान हो रहा था। उसके पास दो मोबाइल था, जिसपर कई बार कॉल किया गया, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह युवती कौन थी।   
विज्ञापन
अस्पताल में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर अस्पताल गेट पर रविवार देर शाम एक बाइक सवार युवक एक युवती को सदर अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। युवती बेहोशी की स्थिति में थी। लावारिश स्थिति में पड़ी युवती को अस्पताल के कर्मियों ने उक्त युवती को सड़क से उठाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवती कहां की रहने वाली है, इसके संबंध में अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि उसके पास से दो मोबाइल फोन भी मिला है। जिस मोबाइल से दो-तीन जगह पर सुरक्षा गार्ड द्वारा फोन किया गया है लेकिन इसके बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : NIA टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकवादी को किया गिरफ्तार

घटना के संबंध में अस्पताल कर्मियों कहना है कि एक युवक बाइक पर उक्त युवती को लेकर इमरजेंसी के पास पहुंचा और उसे नीचे उतरकर पुनः तेजी से अस्पताल से भाग निकला। इस दौरान अस्पताल की सुरक्षा गार्ड जब तक कुछ समझ पाए युवक वहां से फरार हो चुका था। युवती के मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती किया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : भीषण अग्निकांड में 50 घर जले, 7 गैस सिलिंडर ब्लास्ट; प्रशासन पर अनदेखी का लगा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑन ड्यूटी डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि जहरीली पदार्थ खाने से युवती की मौत हुई है। जब उसे सदर अस्पताल में छोड़कर युवक फरार हुआ था, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने बतलाया कि पहली नजर में लग रहा है कि युवती ने सल्फास की गोली खाई है, जिससे उसकी मौत हुई है। मामले की जानकारी नगर पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचकर नगर पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें