फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : दो साल की मासूम की गोली मारकर हत्या, नाना को खोजने पहुंचे थे बदमाश

Wed, 07 May 2025 10:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी

सार

Bihar : यह किस बात की दुश्मनी या रंजिश थी, इसका जवाब शायद मानवता के पास भी न होगा। उस मासूम बच्ची को तो यह भी पता नहीं होगा कि जो लोग उसके नाना को खोजने आये थे उनलोगों ने उस मासूम को गोली क्यों मार दी।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर आगजनी करते हुए - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में मासूम बच्ची की गोली मार हत्या कर दी। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव की है, जहां करजान टोल वार्ड संख्या 8 में नानी घर आई मासूम बच्ची की  बुधवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मानोपुर करजान टोल वार्ड संख्या 8 निवासी अमरजीत साह की दो वर्षीय नतिनी रीतिका कुमारी के रूप में की गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Operation Sindoor : पाक के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद नीतीश ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा? तेजस्वी भी खुश

मां के साथ आई थी ननिहाल 
मृतका काजी रसलपुर निवासी रंजन साह की इकलौती पुत्री थी। परिजनों ने बताया कि मृतका की मां निर्जला देवी नैहर आई हुई थी। हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि मासुम की हत्या के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा आक्रोशित लोगो को समझाने बुझाने के काम मे जुटे हैं। बिहार सरकार के खेल मंत्री स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सायरन बजते ही ब्लैक आउट शुरू, महावीर मंदिर भी रहा अंधेरे में; पीछे दूर से दिख रही थी रोशनी

नाना को खोजने पहुंचे थे बदमाश 
ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश मृतका के नाना को खोजने घर पहुंचे। उसके घर पर नहीं रहने के कारण बदमाश नन्हीं बच्ची को गोली मार कर फरार हो गये। गोली लगने से बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भगवानपुर समसा पीडब्ल्यूडी पथ पर मानोपुर चौक पर टायर जला कर सड़क जाम कर दिया है।आक्रोशित ग्रामीण बदमाश की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।घटना की सूचना पाकर तेघड़ा एसडीपीओ डा. रवींद्र मोहन प्रसाद, थानाध्यक्ष चंदन कुमार,खेलमंत्री सुरेंद्र मेहता सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर  आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें