Bihar : पंचायत समिति सदस्य के बेटे (50) और बहन के घर आये शख्स (35) को शर्म नहीं आई। उन्होंने एक 6 साल और दूसरे 3.6 साल की बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर दी। यह घटना हर माता-पिता के लिए एक सबक है, जो ख़ास कर बच्चियों के प्रति लापरवाही करते हैं। जागिये।
दरभंगा में पिछले 48 घण्टे के भीतर दो मासूमों को दरिंदो ने हवस का शिकार बनाया है। घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दोनों दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घटना के बाद FSL की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटनास्थल से सैंपल का कलेक्शन करके साथ ले गई है।
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्य के बेटे ने छह वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
पहली घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सोमवार के रात की है, जब एक छह वर्षीय बच्ची दूध देने एक दुकानदार के पास जा रही थी। इस दौरान गांव के पंचायत समिति सदस्य के पुत्र महाकान्त पासवान (50) ने बच्ची को बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल बच्ची डीएमसीएच के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
बहन के घर आये शख्स ने पड़ोस में किया पाप
अभी यह मामला पूरी तरीके से शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार की रात केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर आये आरोपी सुनील कुमार (35) ने पास की एक मासूम बच्ची (3.6 वर्ष) को गोद में खेलाने के बहाने एकांत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब बच्ची दर्द से कराहती हुई घर पहुंची तो उसे देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों से बच्ची को तत्काल आननफानन में केवटी पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के गायनिक विभाग में ट्रांसफर कर दिया है, जहां डॉक्टरों की टीम दोनों बच्चियों का इलाज करने में लगी है।
विज्ञापन
जाँच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि दोनों पीड़ित बच्चियों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत स्टेबल बताई गई है। इनदोनों घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में तेजी से कार्यवाई की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों घटना में तेजी से कार्यवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घटना के बाद FSL की टीम ने घटनास्थल से सैंपल का कलेक्शन करके साथ ले गई है।