फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गंगा दामोदर एक्सप्रेस में टीटीई ने महिला के साथ की छेड़खानी, शोर मचाने पर हुई गिरफ्तारी

Sat, 31 Aug 2024 11:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है, लेकिन टिकट नहीं होने पर महिला से छेड़खानी करना उससे भी बड़ा अपराध है। कुछ ऐसा ही आरोप गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में सफ़र कर रही एक महिला ने टीटीई पर लगाया है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी जीआरपी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना से धनबाद जाने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने एक टीटीई पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छेड़खानी मामले में टीटीई को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार टीटीई धनबाद रेल मंडल में कार्यरत है। पीड़ित महिला मूल रूप से नवादा जिले की रहने वाली है। घटना 29 अगस्त की रात की है।

विज्ञापन


महिला ने टीटीई पर लगाया छेड़खानी का आरोप 
घटना के संबंध में रेलवे पुलिस का कहना है कि पटना से धनबाद जा रही गंगा दामोदर एक्सप्रेस में एक महिला सफर कर रही थी। टीटीई ने टिकट बनाने के बहाने उस महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छेड़खानी करने पर महिला यात्री शोर मचाने लगी। संयोग से उस समय ट्रेन में स्कोर्ट कर रहे जीआरपी जा रही थी। महिला को चीखते-चिल्लाते देख जीआरपी वहां रुक गई और महिला से पूछताछ करने लगी। महिला यात्री ने पूरी घटना की जानकारी ज्ञाआ के जवानों को दी।  मामले की गंभीरता को समझते हुए जीआरपी के जवानों ने आरोपी टीटीई को पकड़कर गया जंक्शन पर उतार लिया। गिरफ्तार टीटीई धनबाद रेल मंडल में पदस्थापित है रोहन कुमार है। वह  रोहतास जिले के डिहरी थाना क्षेत्र के डालमिया नगर का निवासी है।

टिकट नहीं होने पर छेड़खानी का लगाया आरोप 
पीड़ित महिला ने गया रेल थाना में  दर्ज कराए अपनी शिकायत में बताया है कि वह पटना से गया आ रही थी। गंगा दामोदर एक्सप्रेस के कोच एस-6 में सवार थी। जब ट्रेन गया जंक्शन के पहले चाकन्द स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रेन में रहे टीटीई ने उनसे टिकट दिखाने को कहा। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पास टिकट नहीं था। इस पर टीटीई ने टिकट बनाने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि टीटीई ने उससे कहा कि टॉयलेट के पास आओ, टिकट बनाते हैं। महिला जब टॉयलेट के पास पैसे देने लगी तब टीटीई ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने जब इस बात का विरोध किया, तब टीटीई ने उसे धक्का दे दिया। महिला ने आगे बताया कि वह किसी तरह बचकर सीट पर आ गई और ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही पुलिस वालों से इस बात की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर टीटीई को पकड़ कर गया रेल थाना ले गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर टीटीई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। महिला के बारे में बताया गया कि वह नवादा जिले की रहने वाली है। उसके ससुर बीएमपी बोधगया में नौकरी करते हैं। महिला अपने पति के साथ बोधगया में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें