गया में जाम से लोग परेशान।
- फोटो : अमर उजाला
गांधी सेतु पर चक्का जाम।
- फोटो : अमर उजाला
पटना-हाजीपुर रोड व गांधी सेतु पर भी चक्का जाम
वहीं हाजीपुर-पटना रोड को जढुआ पुलिस चेक पोस्ट के पास चालकों ने जाम कर दिया। नए सख्त कानून के विरोध में बस व ट्रक चालक सुबह से सड़क पर उतर कर सड़क को जाम कर दिया है। हाजीपुर-पटना को जोड़ने वाली माहत्मा गांधी सेतु सड़क को लोगों ने जाम कर दिया है। सड़क भारी संख्या में बस एवं ट्रक के चालक ट्रांसपोर्टर मौके पर मौजूद हैं। सड़क जाम जढुआ चेक पोस्ट के पास लोगों ने किया है। पटना से हाजीपुर और हाजीपुर से पटना जाने वाली सभी गाड़ियां को लोगों ने रोक दिया है। जाम कर रहे चालकों ने बताया कि सरकार के द्वारा जो कानून बनाया गया है, वह बिल्कुल गलत है। 10 हजार के महीने कमाने वाले चालक 10 लाख रुपए का जुर्माना कैसे भर सकता है। चालक सरकार से कानून में संशोधन एवं बदलाव करने एवं कानून को वापस करने की मांग कर रहे थे।
कैमूर में मटायर जलाकर सरकार का विरोध किया है
कैमूर जिले के दुर्गावती में नेशनल हाईवे 2 पर आज दूसरे दिन भी ट्रक ड्राइवरों ने केंद्र सरकार के द्वारा लाए नए कानून का विरोध करते हुए हड़ताल जारी रखा है। ट्रक ड्राइवर ने हाईवे पर ही अपनी गाड़ियों को खड़ा कर टायर जलाकर सरकार का विरोध किया है। इधर, सूचना मिलते ही दुर्गावती थाने के सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार अपने पुलिस बल की टीम के साथ हाईवे पर पहुंचे। जहां सभी ट्रक ड्राइवर को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया। ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से यह जो काले कानून लाए गए हैं वह बिल्कुल गलत है। हमलोग गरीब आदमी हैं और यह जो सरकार की तरफ से 10 साल की सजा व पांच से सात लाख का जुर्माना लगाया गया है। हम लोग कैसे भरपाई करेंगे।
क्या है हिंट एंड रन कानून?
दरअसल, केंद्र सरकार ने अपराध को लेकर नए कानून बनाए हैं। जिसके तहत अगर कोई ट्रक या डंपर चालक किसी को कुचलकर भागता है तो उसे 10 साल की जेल होगी। इसके अलावा सात लाख रुपए जुर्माना भी देना होगा। नए कानून के खिलाफ हड़तालियों में गुस्सा है।