फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एक्सपाइरी ग्लूकोज की स्लाइन चढ़ाने से मरीज की मौत, अस्पताल प्रबंधक ने कहा- की जाएगी जांच

Sat, 28 Oct 2023 03:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था काफी दुरुस्त है ऐसा कहना है बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव का लेकिन इसी व्यवस्था में एक मॉडल सरकारी अस्पताल में एक्सपाइरी ग्लूकोज की स्लाइन चढ़ाने का मामला सामने आया है, जिसमें मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
एक्सपायरी स्लाइन की बोतल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद के एक मॉडल सरकारी अस्पताल में एक्सपाइरी ग्लूकोज की स्लाइन चढ़ाने से एक मरीज की मौत हो गई। मामला औरंगाबाद जिले का है। मृतक मरीज की पहचान देव थाना क्षेत्र के देव का निवासी शिवकिंकर प्रसाद सिंह (75) के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि मरीज शिवकिंकर प्रसाद सिंह को लूज मोशन की शिकायत थी। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल के कर्मियों ने लापरवाही करते हुए मरीज को ग्लूकोज की एक्सपायरी डेट वाली स्लाइन चढ़ा दी। परिजनों ने बताया कि अचानक उनकी नजर चढ़ते हुए स्लाइन पर पड़ी तो देखकर घबड़ा गये। उन्होंने देखा कि लगभग 60 फीसदी ग्लूकोज चढ़ चुका था और अब बोतल से ग्लूकोज़ रुक-रुक कर जा रहा है। इस दौरान उनकी नज़र बोतल के एक्सपायरी डेट पर पड़ी जो सितंबर 2023 में एक्सपायर हो चुका था।

विज्ञापन




अस्पताल प्रबंधक और सिविल सर्जन ने कहा- करवाई जाएगी जांच 
एक्सपायरी डेट वाली स्लाइन चढ़ाने के मामले पर अस्पताल प्रबंधक हेमंत राजन ने बताया कि नर्स ने बिना देखे एक्सपायरी डेट वाली स्लाइन चढ़ाने की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्लाइन की एक्सपायरी तिथि 30 सितंबर 2023 थी, जिसे आज चढ़ाया गया है। हालांकि चिकित्सक के अनुसार इस स्लाइन से मरीज के स्वास्थ्य पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा होगा, लेकिन लापरवाही बरती गई है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर रवि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। एक्सपायरी स्लाइन चढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा संभव नहीं है लेकिन अब जानकारी मिलने के बाद मैं इसकी जांच करवा रहा हूं। इस मामले में जो भी दोषी पाए जायेंगे उन पर निश्चित रूप से उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन आरोपी कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें