फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar Health: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा रुकेगी? निवेशक सम्मेलन और राजगीर जाना रद्द, बीमार हैं

Fri, 20 Dec 2024 10:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा तीन बार टलने के बाद 23 दिसंबर की तारीख का एलान हुआ था। अब इस तारीख पर भी संशय है। 20 दिसंबर के उनके दो बड़े कार्यक्रमों सहित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, क्योंकि वह बीमार हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में देश-दुनिया से निवेशक आए हुए हैं और करीब 350 निवेश प्रस्तावों पर बिहार सरकार के साथ करार होना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शामिल होना था। इसके अलावा सीएम को आज अपने गृह क्षेत्र नालंदा के राजगरी में भी एक भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना था। दोनों कार्यक्रमों से अचानक सीएम नीतीश कुमार दूर हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। ऐसे में 23 दिसंबर से शुरू हो रही उनकी प्रगति यात्रा पर भी ग्रहण की आशंका उभर रही है।

विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह पर ही सीएम नीतीश के सारे कार्यक्रम स्थगित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक खराब होने के कारण आज के उनके सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सीएम ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में शामिल होने ज्ञान भवन जाने वाले थे। यहां से निकलने के बाद वह राजगीर के लिए रवाना होते। यहां भी उनका कार्यक्रम था। फिलहाल वह मुख्यमंत्री आवास में आराम कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। डॉक्टरों की सलाह पर ही सीएम नीतीश कुमार के सारे कार्यक्रम स्थगित किया है।

राजगीर में जरासंध स्मारक स्मृति पार्क का उद्घाटन करने वाले थे
राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जरासंध स्मारक स्मृति पार्क का उद्घाटन और उद्यान में बनी सम्राट जरासंध स्मारक की मूर्ति के अनावरण करने वाले थे। लेकिन, अब सीएम इन दोनों कार्यक्रम में शामिल नहीं पाएंगे। इधर, तीन दिन बाद सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनके पहले फेज की यात्रा 23 दिसंबर से शुरू होगी। यह 28 दिसंबर तक चलेगी। 
विज्ञापन

 

23 से 28 दिसंबर तक सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा

  • 23 दिसंबर- पश्चिम चंपारण बेतिया
  • 24 दिसंबर - पूर्वी चंपारण 
  • 25 दिसंबर - क्रिसमस (अवकाश)
  • 26 दिसंबर- शिवहर / सीतामढ़ी
  • 27 दिसंबर- मुजफ्फरपुर
  • 28 दिसंबर - वैशाली   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें