फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेड लाइट एरिया में महिला की गला दबाकर हत्या; भाग रहे आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा

Fri, 20 Dec 2024 10:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में एक महिला सेक्स वर्कर की गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। गला दबाने के दौरान जब अपने बचाव को चिल्ला रही थी, तो आवाज सुन मुहल्ले लोग दौड़े। लेकिन तबतक महिला की मौत चुकी थी। लोग जब महिला के घर के पास पहुंचे तो एक युवक को भागते देखा। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं लोगों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर थाने लायी। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अबतक कोई एफआईआर नहीं हुई है।

जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा
नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं हत्या की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। युवक की हत्या में संलिप्ता की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें