पटना के फुलवारी शरीफ लहियारचक गोनापुरा गांव में तेज रफ्तार से आ रही लोड हाईवा (ट्रक) ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार तीन युवको को कुचल डाला। इस घटना में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। दोनो घायल युवकों पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद हाईवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
गुस्साए लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया
गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवा में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया। आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर मौके पर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक की पहचान विकास चौधरी (28 वर्ष) के रूप में हुई है।
जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया
बताया जा रहा है कि विकास कुमार मोटरसाइकिल से राहुल एवं मुन्ना के साथ फुलवारी शरीफ आ रहे थे। इसी क्रम में बालू लदा हाईवे लहियार चक गोनपुरा के नजदीक कुचल डाला। बताया जा रहा है कि इस हादसे में विकास चौधरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि राहुल पासवान और मुन्ना पासवान घायल हो गये। घटना के बाद हाईवा गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फुलवारी शरीफ थाने को दी। सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।