फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में हुआ बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से तीन युवक झुलसे; एक की मौत

Wed, 12 Feb 2025 07:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

High Tension Wire : बिहार में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से तीन युवक बुरी तरह से झुलस गये। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से झुलस गये। घटना बेलसर थाना क्षेत्र के पडवारा गांव की है। मृतक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के मुजा पकडी गांव निवासी दशरथ राम के पुत्र मनीष कुमार (16) के रूप में की गई है। घायलों में करनेजी गांव निवासी महेंद्र राम का पुत्र विपिन कुमार (14) एवं सकल राम के पुत्र पंकज कुमार (20) है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रविदास जयंती का जुलूस गुजर रहा था। जुलूस करनेजी गांव से निकलकर पकड़ी होते हुए जैसे ही पडवारा गांव पहुंचा, जुलूस में शामिल तीन लड़के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गये। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची  और मृतक के शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले कि जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। इस घटना के पुरे गांव  में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक और घायल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

घटना के संबंध में बेलसर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि रविदास जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। दो गंभीर रूप से झुलस गये हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें