फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ट्रेन की चपेट में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत, ट्रेन पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 06 Feb 2025 07:57 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Train Accident News : गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं हैं। मृतकों की पहचान मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी राम रुचि देवी (65), पुत्र अमित कुमार (42) और उषा देवी (65) के रूप में की गई है। सभी बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना मालदा डिवीज़न अंतर्गत भागलपुर जमालपुर रेलखंड स्थित ऋषि कुंड हॉल्ट के पास गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना के बाद लगभग आधे घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटे का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
ट्रेन पकड़ने के दौरान हुआ हादसा 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी लोग ट्रेन पकड़ने के लिए ऋषिकुंड हॉल्ट पर खड़े थे। वे लोग जमालपुर से देवघर जाने वाली ट्रेन को पकड़ने के लिए आए हुए थे लेकिन विपरीत दिशा से गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चपेट में तीनों आ गये, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना होने के बाद काफी देर तक शव क्षत- विक्षत स्थिति में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 

               
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें