फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राहुल गांधी बोले- PM मोदी ने विधायकों और सांसदों की शक्तियां छीन लीं, निर्णय लेने की शक्ति तक नहीं

Wed, 05 Feb 2025 01:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी को आमंत्रण दिया गया था। इधर, कार्यक्रम के दौरान फिर से बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के विरोध की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरीय नेता और सांसद राहुल गांधी एकदिवसीय यात्रा पर पटना आ रहे हैं। 19 दिन के अंदर यह दूसरा मौका है, जब राहुल गांधी पटना पहुंचे हैं। वह स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि  भारत की सत्ता संरचना में, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, कॉर्पोरेट, व्यवसाय, न्यायपालिका हो, आपकी भागीदारी कितनी है? दलितों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, लेकिन अगर सत्ता संरचना में भागीदारी नहीं है तो इसका कोई मतलब नहीं है। यदि निर्णय मंच के पीछे से किए जाते हैं तो आपको मंच पर बैठाने का कोई मतलब नहीं है। आज, विभिन्न जातियों के लोगों को टिकट देना एक फैशन बन गया है, पीएम मोदी भी यही कहते हैं। लेकिन फिर, आपने (पीएम मोदी) विधायकों की शक्तियां छीन लीं। यहां तक कि लोकसभा सांसदों की भी शक्तियां छीन ली गईं।" कोई निर्णय लेने की शक्ति नहीं है। आपने मंत्री बनाया लेकिन ओएसडी आरएसएस से हैं।

विज्ञापन


पिछड़ों को देश में उनकी भागीदारी बताकर रहूंगा
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सदन में जातिगत जनगणना की बात की, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसका जवाब दिया। अपने पूरे भाषण में नरेंद्र मोदी ने जातिगत जनगणना का नाम तक नहीं लिया, क्योंकि वे देश की सच्चाई आपको नहीं बताना चाहते।  इसलिए मैंने ठान लिया है- देश के दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को देश में उनकी भागीदारी बताकर रहूंगा। इसके बाद देश में एक नई तरह की राजनीति और विकास शुरू होगा।

पहले विधायक शकील अहमद खान के घर पर पहुंचे
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के घर पर पहुंचे। उन्होंने विधायक खान से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त की। दो दिन पहले ही उनके बेटे के इंतकाल हो गया है। इससे पहले वह 18 जनवरी को संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पटना आए थे। वह बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम भी गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के सामने प्रदेश अध्यक्ष का विरोध जताते कांग्रेसी। - फोटो : सोशल मीडिया।
राहुल गांधी के सामने फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी
इधर, राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान फिर से बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के विरोध की तैयारी की जा रही है। विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछली बार से ज्यादा व्यापक पैमाने पर इस बार विरोध प्रदर्शन होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार शर्मा ने कहा कि अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना है तब से हमारे दो विधायक भाजपा में भाग गए। हमारे पांच सीनियर प्रवक्ता भाजपा में भाग गए। कई सीनियर वर्कर भाजपा में चले गए। सैकड़ों लोगों को इन्होंने अपने तानाशाही के बल पर पार्टी से निष्कासित कर दिया। यही नहीं थी जमीन बेच दिया टिकट भेज दिया। पद बेच दिया गया। डेलीगेट बेच दिया।  ऐसे में इसको हटाने की बात ना की जाए तो क्या रखने की बात की जाए? हमारी अपील है कि कांग्रेस के वरीय नेता इस मामले को गंभीरता से ले और उन्हें पदमुक्त करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें