फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिस्कुट खरीदने गई नाबालिग का अपहरण के बाद हैवानियत, चीख बाहर न निकले इसलिए मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

Sun, 23 Feb 2025 09:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बच्ची जब घर से निकलती है तो हर माता-पिता को उसका ख़ास ध्यान रखना चाहिए, क्यों कि घर के बाहर इंसान की शक्ल में भूखे भेड़िये घूमते हैं। बिस्कुट खरीदने घर से निकली नाबालिग को तीन वहशी बदमाशों ने अपहरण कर उसके साथ घिनौना काम किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में नाबालिक का अपहरण के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला पालीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां बीते शुक्रवार को एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर उसके बाद बारी बारी से दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन


बिस्कुट खरीदने गई थी दुकान
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि बीते शुक्रवार को करीब शाम 7 बजे नाबालिक बिस्कुट लेने दुकान पर गई थी। तभी बाइक से आए गांव के तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया और फिर नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि उसकी चीख आसपास कोई सुन न सके इसके लिए हैवानों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया था।

रास्ते से किया अपहरण फिर किया सामूहिक दुष्कर्म 
घटना के संबंध में पालीगंज के डीएसपी ने बताया कि बच्ची शुक्रवार को शाम से गायब थी। पीड़िता जब काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू कर दी। वही पीड़िता के पिता ने बताया कि मेरी बेटी करीब 7 बजे अपने घर से गांव के ही अवधेश साव के किराने की दुकान पर बिस्कुट खरीदने गई थी। इसी बीच गांव के ही तीन युवक सत्येंद्र यादव, दीपक कुमार उर्फ निकेश कुमार और तीसरा सोनू कुमार ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की। पालीगंज के डीएसपी ने बताया कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


                                 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें