फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एनएच पर भीषण हादसे में तीन की मौत, सहरसा से भागलपुर जा रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से मारी टक्कर

Wed, 09 Apr 2025 03:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

तेज रफ्तार के कारण खगड़िया एनएच 107 पर तीन लोगों की जान चली गई है। जो बस पर सवार होकर सहरसा से भागलपुर जा रहे थे। वही इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रक और बस में हुई टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलानौवाद एनएच 107 पर बस और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के कंडक्टर और दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक मृतक की पहचान की गई है। जिसका नाम सुशील सिंह बताया जा रहा, जो सहरसा जिले के धबौली गांव का निवासी थे। जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान पुलिस द्वारा अभी नहीं बताई गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण दोनों आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। इनके द्वारा बस व ट्रक के अंदर से लोगों को निकाला गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जहां पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा है। जबकि इस घटना में करीब एक दर्जन अन्य बस सवार लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। बस सहरसा से भागलपुर के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी खगड़िया पुलिस
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इस कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे। इधर, बेलदौर पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि एक मृतक की पहचान की गई है। वहीं दो अन्य मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना दोनों वाहन के तेज रफ्तार में रहने के कारण घटित हुई है। मरने वालों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त बस शिवजी ट्रेवल्स का कहा जा रहा है।
बिहार पुलिस की टीम पर हमला, एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें