फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कोसी नदी में डूबने तीन बच्ची की मौत, साग तोड़ने गई थी तीनों, पैर फिसला तो ऐसा हुआ

Thu, 25 Jul 2024 08:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बिहार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नेपाल में लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इसलिए नदी में स्नान करने या किनारे जाने से बचें। बच्चों को नदी के पास नहीं जाने दें।
विज्ञापन
तीन बालिकाओं की डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सहरसा के महिषी प्रखंड क्षेत्र के मनोवर पुल के समीप कोसी नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। बुधवार की देर रात तीनों बच्चियों का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के चीत्कार और रोने से आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई। एक ही गांव की तीन बच्चियों की लाशें मिलने से गांव में सन्नाट पसर गया। 

विज्ञापन


कोसी नदी से शवों को बरामद किया गया
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों बच्चियां देर शाम घर से निकली थी जो देर रात तक वापस नहीं आईं। जिसके बाद खोजबीन के दौरान कोसी नदी से शवों को बरामद किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच कर अग्रतर कारवाई शुरू कर दी है। अंचल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मनोवर निवासी सगुनी मुखिया की 11 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी, श्रवण मुखिया की दस वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी और गणेश ठाकुर की आठ वर्षीय पुत्री राधा कुमारी साग तोड़ने गई थी। इसी दौरान वह कोसी नदी में डूब गई।

बच्चों को नदी के पास नहीं जाने दें
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन जुट गई। पुलिस तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पातल भेज रही थी लेकिन परिजनों ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद जनप्रतिनिध ने मृत बच्चियों के परिजनों को समझाया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जो भी सरकारी मदद है वह परिजनों को दिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नेपाल में लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इसलिए नदी में स्नान करने या किनारे जाने से बचें। बच्चों को नदी के पास नहीं जाने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें