फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महाकुंभ से वापस लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, दो की हालत गंभीर; ऑटो-ट्रक के बीच टक्कर के बाद हुआ ऐसा

Tue, 11 Feb 2025 01:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Kaimur News:मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि खड़े ट्रक में टेंपो टकराने से यह हादसा हुआ है। मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। महाकुंभ मेले से वापस लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में घायल मां-बेटी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


महिला समेत तीन लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि सभी लोग टेंपो में सवार होकर महाकुंभ मेले से लौटकर औरंगाबाद जा रहे थे। इसी दौरान मोहनिया थाना इलाके के मुठानी के बाद इनकी गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो में सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग औरंगाबाद के थे। 

खड़े ट्रक में टेंपो टकराने से यह हादसा हुआ
इधर, मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि खड़े ट्रक में टेंपो टकराने से यह हादसा हुआ है। मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। जिला पार्षद गीता पासी ने बताया कि महाकुंभ स्नान कर लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें