फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार के इस जिले से एक साथ तीन बच्चे लापता, परिजनों में मचा हड़कंप; पुलिस कर रही तलाश

Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : बिहार में राजधानी से सटे जिले से एक साथ तीन बच्चे लापता हो गये हैं। परिजनों का कहना है कि तीनों एक साथ ही घर के कैंपस में ही खेल रहे थे, अब लापता हैं। यह घटना हमें डरा रही हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली से अचानक तीन बच्चे लापता हो गये हैं। मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के बाघदुल्हन की है, जहां अचानक तीन बच्चों के गायब होने से सनसनी फैल गई है।परिजनों के काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चल पाया तब घर वालों ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। लापता बच्चों की पहचान अजय कुमार के पुत्र मयंक कुमार उर्फ अन्ना (12) वर्ष, धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र अंकित कुमार (12) एवं भगवान सहनी के पुत्र विशाल कुमार (13) है।

विज्ञापन


तीनों बच्चे एक साथ खेलते हुए लापता हो गये 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि नगर थाना क्षेत्र के बागदुल्हन से अचानक सोमवार की सुबह 10 बजे तीन बच्चे गायब हो गये। जब परिवार वालों को लगा कि वह घर में या आसपास नहीं हैं, परिवार के लोग उनकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। तब परिजनों ने नगर थाने में बच्चों के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मयंक कुमार उर्फ अन्ना अपने मकान के कैंपस में ही खेल रहा था। मयंक के साथ अंकित और विशाल भी थे, जो अभी गायब हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों बच्चे मयंक कुमार उर्फ अन्ना, अंकित कुमार और विशाल कुमार आपस में दोस्त हैं। लापता होने के दिन तीनों एक साथ खेल रहे थे और अचानक तीनों लापता हो गये। परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद अब नगर थाने की पुलिस उस जगह जहां बच्चे खेल रहे थे, वहां आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द बच्चों को खोज लिया जायेगा।
विज्ञापन


                

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें