Gaya News: तीन दरिंदे लड़की के घर घुस गए और उसके साथ हैवानियत की। इस दौरान लड़की ने तीनों से रहम की भीख मांगी लेकिन दरिंदों ने एक न सुनी। जब लड़की बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गए।
गया में एक बार फिर हैवानों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बीती रात नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस को शिकायत मिलते ही तीनों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला गया जिले के सिंधुगढ थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
लड़की घर में अकेली सोई हुई थी
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात लड़की घर में अकेली सोई हुई थी। इसी दौरान तीन लोग घर में घुसकर बलपूर्वक तीनों दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित अपने परिजनों को पूरी बात बताई, इसके बाद परिजनों द्वारा इसकी शिकायत सिंधुगढ़ थाना में दर्ज कराई गई।
प्रेमी को बनाया ड्राइवर, फिर पति को साथ लेकर निकली; रास्ते में चालाकी से उतारकर उसी गाड़ी से कुचल डाला
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया
पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार, साजन कुमार और प्रमोद कुमार ने स्वीकार किया तीनों ने साथ मिलकर लड़की के साथ घर में अकेली सोइ देखकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।घटना के आठ घंटे के भीतर अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।