फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : वैशाली की सांसद वीणा देवी को जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 05 Jan 2025 09:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
वैशाली सांसद वीणा देवी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

वैशाली की सांसद वीणा देवी को जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार की दोपहर 12.36 बजे अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। इस संबंध में सांसद वीणा देवी का कहना है कि उनके नंबर पर कई बार कॉल आया। जब उन्होंने कॉल रिसीव किया तब फोन करने वाले ने उधर से अपशब्द बोलते हुए उन्हें धमकी दी। 

विज्ञापन


 वीणा देवी ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आज तकरीबन 12 बज 36 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर 9162065579 पर मोबाइल नंबर 8539019720 से अज्ञात लोगों ने कई बार फोन किया है। बार-बार कॉल पर आने पर सांसद ने जब कॉल रिसीव किया तो कॉल करने वाले अपशब्द बोलते हुए उन्हें धमकी दी। पुलिस कॉल करने वाले नंबर की सीडीआर और लोकेशन के आधार पर छानबीन कर रही है। 

 सांसद वीणा देवी ने पुलिस को बताया है कि रविवार को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से बार-बार कॉल आ रहा था। कई बार उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। लेकिन लगातार रिंग होने पर उन्होंने कॉल रिसीव किया। कॉल रिसीव करने वह गाली गलौज करते हुए उन्हें गोली मारकर जान मारने की धमकी दी। इसके बाद फोन काट दिया। धमकी भरी कॉल आने के बाद सांसद ने वरीय पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और शाम में सदर थाने में आवेदन देकर पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस महकमे में अलर्ट हो गया। वरीय अधिकारी सांसद के आवास पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मी और उनके बॉडीगार्ड को चौकन्ना कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया है कि सांसद के पत्र पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीडीआर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शीघ्र मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


           

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें