Bihar : अचानक ट्रेन में बैठे लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। ट्रेन के अंदर बैठे लोग कहने लगे कि ट्रेन में इंजन में आग लग गई है। इस बात की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों तक भी पहुंची।
कटिहार रेल मंडल के सिलीगुड़ी-राधिकापुर डीएमयू पैसेंजर ट्रेन (75720) के इंजन में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। यात्रियों का कहना है कि किशनगंज से आगे गाईसल के पास इस आग लगी में दमकल और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।
घटना के संबंध में यात्रियों का कहना है कि DMU पैसेंजर ट्रेन सिलीगुड़ी से मालदा कोर्ट जा रही थी। जब ट्रेन गैसल स्टेशन के पास पहुंची, तभी इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें दिखने लगी। इंजन में मौजूद ड्राइवर ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। आग की खबर मिलते ही स्टेशन पर मौजूद रेल कर्मचारी और सुरक्षा बल भी घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी घटन्स्थल पर पहुँच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया।
घटना के संबंध में रेल कर्मियों ने बताया कि घटना में किसी के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लोको पायलट ट्रेन का (ड्राइवर) पूरी तरह सुरक्षित है और सभी यात्री समय रहते ट्रेन से बाहर निकल चुके थे। हालांकि आग और धुएं के चलते स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल जरूर बन गया। कटिहार रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गनीमत रही कि समय रहते राहत कार्य शुरू हो गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्राथमिक जांच में किसी शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है लेकिन जब तक विस्तृत रिपोर्ट नहीं आती है, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: तेजस्वी बोले- पीएम नरेंद्र मोदी बिहार आएं तो अपने पुराने वादे भी निभाएं, सीएम नीतीश के बारे में ऐसा कहा