फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather : तपती सड़क पर लोग कम थे, तभी लगी भीड़; पटना में एक शख्स को अधमरा कर अस्पताल पहुंचाया

Mon, 19 Jun 2023 05:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Temperature Patna : बिहार में गर्मी से लोग मर रहे हैं, लेकिन पटना में लोगों को गरमी ऐसी चढ़ी है कि तपती सड़क पर पीटते-पीटते जान लेने पर उतारू हैं। सोमवार का एक वायरल वीडियो कुछ यही दिखा रहा है।
विज्ञापन
किरायेदार को पीटते हुए ले जाते गुंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में सोमवार को बीच सड़क पर कुछ लोगों ने एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। फिलहाल उसका इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है। मामला राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


एक वर्ष पहले से मकान खाली कराने का दे रहा था दवाब 
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश कुमार राठौर का कहना है कि वह मकान मालिक मनोज कुमार से 5 वर्षों के लीज पर एक दुकान लिया था। इस बीच पूरी अवधि पूरा होने में अभी 1 वर्ष बाकी है। राकेश कुमार राठौर ने बताया कि मनोज कुमार इस बीच उनके दुकान को जबरन खाली कराने का दबाव डाल रहे थे। इसी बात को लेकर उनके और मकान मालिक के बीच बात विवाद बढ़ गया। राकेश कुमार राठौर ने बताया कि मकान मालिक के बाउंसरों के द्वारा उनकी जमकर पिटाई की गई है जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने राम कृष्णा नगर थाने में 6 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मारपीट का  वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें