फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री पर हमला, बोले- रिटायर्ड अधिकारियों की फौज से बिहार का विकास नहीं होगा

Fri, 06 Dec 2024 10:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

शेखपुरा और लखीसराय में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी ने 70वीं बीएससी परीक्षा के अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिटायर्ड अधिकारियों की फौज तैयार कर रखी है। इनसे बिहार का विकास नहीं होने वाला है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कही। 

विज्ञापन


बता दें कि तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शेखपुरा पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के पश्चात वह लखीसराय में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। शेखपुरा पहुंचने पर विधायक विजय सम्राट के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष विनय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना को बताया दुर्भाग्य पूर्ण
तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 70वीं बीएससी परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं उन्होंने पेपर लीक मामले पर भी सरकार को घेरा और पूरे पेपर लीक मामले में जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी पेपर लीक की घटना में नालंदा के माफियाओं की संलिप्ता होती है। उन्होंने कहा कि जिला को दोष नहीं दे रहे है लेकिन शिक्षा माफियाओं पर करवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


फ्री बिजली और पेंशन में बढ़ोतरी का वादा
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने बिहार वासियों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी राजद बिहार में 200 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग को लेकर संघर्ष करती रहेगी।

शिक्षकों के लिए उनकी पार्टी का संघर्ष जारी
राजद नेता ने शिक्षकों के मसले पर खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि उनकी 17 महीने की सरकार के दौरान पांच लाख नौकरियां दी गईं और नियोजित शिक्षकों को नियमित किया गया। तेजस्वी ने वादा किया कि भविष्य में भी उनकी पार्टी शिक्षकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
 
सरकार बनी तो विकास कार्यों में लाएंगे तेज़ी 
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और बिहार को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाया जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार और भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी नीतियां बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेल रही हैं, जबकि राजद जनता के मुद्दों पर काम करना चाहती। तेजस्वी ने कहा कि किसान आत्मदाह कर रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। तेजस्वी ने 2025 के बिहार विधानसभा में एनडीए बाय बाय जबकि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें