फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तेजस्वी यादव ने पूछा- आखिर कब तक सीएम नीतीश दूसरों के ऊपर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से भागते रहेंगे?

Sat, 24 Aug 2024 10:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि आखिर देश में सबसे अधिक बिहार में व्याप्त इस रिकॉर्डतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध के जिम्मेदार कौन है? आख़िर कब तक नीतीश कुमार अपनी सत्तालोलुप्ता, स्वार्थपूर्ति व अनैतिक असैद्धांतिक पलटा-पलटी का शिकार बिहार को बनाते रहेंगे। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 15 साल से अधिक बिहार में भाजपा और एनडीए की सरकार है। 10 वर्षों से केंद्र में इनकी डबल इंजन सरकार है। हमारे बीच के 17 महीनों के सेवाकाल में ही नौकरी-रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में रिकॉर्डतोड़ नियुक्तियां एवं अप्रत्याशित विकास कार्य हुए। लगभग दो दशक बाद भी आख़िर और कब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व भाजपा दूसरों के ऊपर दोष मढ़ अपनी जिम्मेदारी से भागते रहेंगे। 

विज्ञापन


महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध के जिम्मेदार कौन है?
तेजस्वी यादव ने कहा कि आखिर देश में सबसे अधिक बिहार में व्याप्त इस रिकॉर्डतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध के जिम्मेदार कौन है? आख़िर कब तक नीतीश कुमार अपनी सत्तालोलुप्ता, स्वार्थपूर्ति व अनैतिक असैद्धांतिक पलटा-पलटी का शिकार बिहार को बनाते रहेंगे। 

गरीबी उन्मूलन में सबसे नीचे बिहार है
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया। इसमें बिहार को उन्होंने सबसे नीचे और सबसे कम बताया।  नीति आयोग के सत्तत विकास सूचकांक में सबसे नीचे बिहार है। गरीबी उन्मूलन में सबसे नीचे बिहार है। आमदनी में देश भर में सबसे कम बिहार में है। शून्य भुखमरी में सबसे नीचे बिहार है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लैंगिक समानता में सबसे पीछे बिहार है।   
विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा- इन चीजों में टॉप पर है बिहार

  • महंगाई के मामले में देश भर में बिहार सबसे टॉप पर है।
  • देश में सबसे अधिक गरीबी बिहार में है।
  • देश में सबसे अधिक बेरोजगारी बिहार में है। 
  • देश में सबसे ज्यादा अपराध बिहार में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें