फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेजस्वी यादव बोले- समय आने पर बताएंगे कौन है DK, कैसे होती है वसूली? पूरे बिहार में इसका खौफ

Mon, 13 Jan 2025 10:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News : दर्शन व संवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बिहार में अधिकारियों को लूट की छूट है। इसी दौरान तेजस्वी ने DK टैक्स के बारे में भी बाते की...
 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पश्चिम चंपारण में कार्यकर्ता दर्शन व संवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोल है। बगहा में कार्यक्रम को संबोधित करने राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार को डीके टैक्स का खौफ है। राज्य में सभी लोग डर रहे हैं। मंत्री तक डीके की खुशामद करते रहते हैं। समय आने पर बताएगे कि कौन है डीके? हमलोग जल्द ही इसका खुलासा भी करेंगे कि कैसे होती है वसूली?

विज्ञापन


सीएम जनता से बात करने के लिए इतने रुपये चाहिए
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार आज भी देश के सबसे पिछड़े राज्यों में से एक है, जहां लोग रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। तेजस्वी ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी बिहार मे प्रगति यात्रा कर रहे हैं। यह पूरी तरह पदाधिकारियों के लूट करने के लिए छूट देने की यात्रा है। यह प्रगति यात्रा नहीं है यह दुर्गति यात्रा है। सीएम नीतीश कुमार जनता से बात करने के लिए दो अरब पच्चीस करोड़ पचहत्तर रुपये चाहिए।



हमारी सरकार बनी तो यह काम करेंगे
तेजस्वी ने कहा कि जिस गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटे गए। वहां आज लाठी चल रहे हैं खून बहाये जा रहे हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो दो सौ यूनिट फ्री बिजली, माई-बहिन मान योजना, वृद्धा पेंशन में बढ़ोत्तरी सहित कई योजनाएं शुरू करेंगे।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से हम बात करेंगे उनके सुझाव के बाद अगर कुछ आवश्यक होगा उसको भी जोड़ा जायेगा। हमलोग लगातार समस्याओं का निदान के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें