राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, लालू यादव और तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विगत दस दिनों से राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। लेकिन आज यह चर्चा और काफी तेज तब हो गई जब नये साल के पहले ही दिन कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंच गईं। जब बाहर निकली तब उन्होंने कहा कि इस मुलाक़ात का कोई अलग मतलब न निकालें, नया साल सीएम नीतीश कुमार को नये साल की बधाई देने और उनसे आशीर्वाद लेने गई थी। उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे और महामहीम से मुलाक़ात की। फिर राज्यपाल राबड़ी देवी से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे तो इधर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गये।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का है आज जन्मदिन
आज 2025 का पहला दिन है और आज सुबह से ही राजनीतिक हलचल तेज होती दिखने लगी। तेजस्वी यादव पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पास गये और जब वह वापस राबड़ी आवास लौटे तब फिर कुछ ही देर के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राबड़ी आवास पहुं गये। हालांकि महामहिम के राबड़ी आवास आने के पीछे यह कहा जा रहा है कि चूंकि आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन है, इसलिए महामहिम उन्हें नव वर्ष के साथ-साथ जन्मदिन की बधाई देने आये थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कांग्रेस की महिला विधायक के सीएम से मुलाक़ात के बाद कांग्रेस में टूट की चर्चा तेज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कांग्रेस की महिला विधायक के मुलाक़ात के बाद राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस में टूट होने की चर्चा तेज हो गई है। वैशाली के राजापाकर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बनी प्रतिमा दास पार्टी से नाराज चल रहीं हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पहले वह बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल दिया था। फिर कांग्रेस नेता भक्त चरण दास पर जाति एवं लिंग के आधार पर भेदभाव करने के आरोप लगाए।
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इस साल नीतीश चाचा की विदाई तय है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नए साल की शुभकामना देते हुए उनपर तंज भी हमला भी किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस साल नीतीश चाचा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रगति यात्रा नहीं बल्कि विदाई यात्रा कर रहे हैं। पता नहीं नीतीश कुमार कहां घूम रहे हैं, किससे बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। खेत में लगातार 20 साल तक एक ही बीज डालने से फसल और जमीन दोनों खराब हो जाता है। नए ब्रांड का नया बीज डालने का समय आ गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नए साल में बिहार को आगे बढ़ाना है। बिहार से एनडीए की विदाई तय है।