फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 : तेजस्वी का दावा- चुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट देगा बिहार, पेपरलीक और नौकरी पर यह बातें कहीं

Sun, 17 Mar 2024 05:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले राहुल गांधी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुंबई बुलाया हे। जाने से पहले तेजस्वी ने मोदी और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा कर दिया है। 
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार शाम को मुंबई रवाना हो गए। इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया है कि बिहार इस बार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। हमलोग बहुत ही कॉन्फिडेंट हैं। हमलोगों की पूरी तैयारी है। जनता ने भी तय कर लिया है। बिहार ने हमेशा देश को दिशा और दशा दिखाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही एनडीए में चले गए हों लेकिन बिहार की जनता वहीं खड़ी है। बिहार के लोगों के अंदर करंट हैं। 17 साल बनाम 17 महीने की बात दोहराते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 साल में बिहार के लिए क्या-क्या किया। बिहार को न विशेष राज्य का दर्जा मिला।  हम लोगों की पुरानी मांग रही और हम लोगों ने 75 फीसदी आरक्षण  सीमा बढ़ाई। इसे शेड्यूल 9 अनुसूची में शामिल नहीं किया गया। 

विज्ञापन




17 महीने में हमने केंद्र सरकार से ज्यादा नौकरियां बिहार में दी
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के साथ जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। हालांकि, वह हमारे अभिभावक हैं। हम उनकी मजबूरियां समझ रहे हैं, लेकिन जो काम हमलोगों ने किया और जिसका समर्थन सभी ने किया उस आरक्षण को शिड्यूल नौ में तो लागू करवाना चाहिए। उसे पर तो कोई चर्चा यह लोग नहीं कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने रोजगार पर दावा किया है कि पिछले 17 महीने में केंद्र सरकार ने जितनी सरकारी नौकरियां दी, उससे ज्यादा नौकरी हमने बिहार में दी है। केंद्र सरकार ने किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया और न ही रोजगार पर ध्यान दिया। 40 से 39 सीटें इन्हें मिली लेकिन पिछले पांच साल में इनको सांसदों ने अपने क्षेत्र के कौन सा काम किया और कितना विकास किया? यह बताए। हम लोगों ने इन्वेस्टर्स मीट में 50 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट बिहार में करवाया। लालू जी ने बिहार में स्पेशल स्टेशन, हाॅल्ट, कई ट्रेनों की सौगात दी। मोदी सरकार को जनता को जवाब देना पड़ेगा। 

बीपीएससी पेपरलीक के सवाल पर बोले- इसे कहते हैं असली माफिया राज
वहीं पेपरलीक पर सवाल खड़ा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 माह में पेपरलीक हुआ था क्या? इसे ही कहते हैं असली माफिया राज। 70 दिनों के अंदर महागठबंधन सरकार ने नियुक्ति पत्र बांटा। एक भी पेपरलीक हुआ तो आप बताओ। भाजपा का जहां-जहां राज है, वहां-वहां ऐसा हो रहा। यूपी, एमपी और अब बिहार में पेपरलीक की बात सामने आ रहे। अब तो एडमिटकार्ड के पीछे उत्तर लिखकर लोग लेकर जा रहे हैं। मुंबई जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने हमलोगों को मुंबई के लिए निमंत्रण दिया है इसलिए हम वहां जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें