फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आठ साल के लड़के के साथ किशोर ने किया गंदा काम, हालत गंभीर; बांसबाड़ी ले जाकर आरोपी ने किया यौनाचार

Tue, 10 Dec 2024 05:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

परिजनों ने बताया कि बच्चे के साथ गांव के ही एक किशोर ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। पीड़ित बालक को आरोपित बहलाफुसला कर गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर बांसबाड़ी में ले गया और ऐसा किया। 
विज्ञापन
पूर्णिया में आठ साल के लड़के साथ गंदा काम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में आठ साल के बच्चे के साथ यौनाचार्य की घटना को अंजाम दिया है। आरोपित बहला फुसला कर बहला फुसला कर गांव से आधा किलोमीटर की दूरी स्थित बांसबाड़ी में ले गया और घटना को अंजाम दिया है।  घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिला परिजन सन हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना भवानीपुर थानाक्षेत्र के सुपौली पंचायत की है ।

विज्ञापन


बांसबाड़ी में ले जाकर किया यौनाचार किया
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि  आठ वर्षीय बालक के साथ गांव के ही एक किशोर ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। पीड़ित बालक को आरोपित बहला फुसला कर गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर बांसबाड़ी में ले गया और यौनाचार किया। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह जान बचाकर घर आया और अचानक आंगन में बेहोश होकर गिर गया।माता-पिता उसे इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल ले गये। होश में आने के बाद बालक की बात सुनकर परिवार के सदस्य हैरान हो गए। परिजनों ने घटना की जानकारी भवानीपुर थाना को दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार मृगेश ने उसे जांच के लिए पूर्णिया भेज दिया। डॉक्टर मृगेश ने बताया कि पीड़ित के मलद्वार में लालीपन और सूजन है। जिससे बालक की स्थिति काफी गंभीर है। भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुअनि मनोज कुमार साह को अस्पताल भेज कर पीड़ित की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें