फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे थे, अपराधियों ने सिर में गोली मारी

Wed, 28 May 2025 01:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: शिक्षक रोजाना की तरह स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें रोक दिया और गोली मार दी। गोली लगते ही शिक्षक जमीन पर गिर गए और अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में बुधवार सुबह एक शिक्षक की हत्या कर दी गई है। मृत शिक्षक की पहचान मधुबनी जिला के परसौनी गांव निवासी मो मंसूर आलम 55 के रुप मे की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोागें का कहना है कि शिक्षक आज साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान भरवारा कमतौल मुख्य पथ पर बदमाशों ने शिक्षक को बाइक सवार अपराधी ने सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना सहित कमतौल थाना की पुलिस मौके पहुंचकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कई राउंड गोली फायरिंग कर दी
बताया जाता है मधुबनी जिला परसौनी गांव निवासी मंसूर आलम सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र ले शंकरपुर गांव में किराए के मकान में रहा करते है। वह प्राथमिक विद्यालय निस्ता में उर्दू शिक्षक के रुप मे तैनात है। प्रतिदिन की तरह आज भी मंसूर आलम साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान कुछ बाइक सवार अपराधी ने उनपर कई राउंड गोली फायरिंग कर दी, जिससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। 

पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के कार्यक्रम का समय बदला; चार घंटे तक बंद रहेंगे कई मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
मामले में सिंहवाड़ा थानेदार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है। एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। वहीं शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें