फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : घर में घुसा था बाढ़ का पानी, सामान हटाने के दौरान करंट लगने से शिक्षक की हुई मौत

Fri, 20 Sep 2024 08:46 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : गांव में बाढ़ का पानी फैला था और श्राद्ध का भोज हो रहा था। बाढ़ के पानी में बिजली का तार गिरा हुआ था। इसी क्रम में शिक्षक की करंट लगने से मौत हो गई।  
विज्ञापन
अस्पताल में जुटे परिजन और दायें शिक्षक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में करंट लगने से एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला वार्ड नंबर 8 की है। मृतक शिक्षक की पहचान रामदीरी नकटी टोला वार्ड नंबर 8 निवासी हरेराम सिंह के  पुत्र राजेश कुमार सिंह के रूप में की गई है। मौत की खबर मिलते ही स्कूल के सभी शिक्षकों के बीच को हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


श्राद्ध कर्म के दौरान करंट लगने से हुई मौत 
 घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि पिछले कई दिनों से गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि उनके चाचा का देहांत हुआ था। घर में श्राद्धकर्म का भोज चल रहा था। पानी में ही बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था। घर में पानी प्रवेश करने के बाद घर का सामान इधर से उधर कर रहे थे। तभी पानी में उतरते ही , वह करंट की चपेट में आ गये, जिससे शिक्षक राजेश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। परिजन उन्हें आननफानन में अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिर ग्रामीणों ने घटना की सूचना मटिहानी थाना के पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मटिहानी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डंडारी में थे पदस्थापित 
परिजनों ने बताया कि राजेश कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरदिया डंडारी में शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे। घटना के संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया कि  रामदीरी नकटी टोला बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है। उनके चाचा का देहांत हुआ था। रात में वह बोरा उठाकर ऊँचे स्थान पर रख रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से शिक्षक की मौत हुई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें